पाठ - 1, क्या, कब, कहाँ और कैसे

कक्षा - 6वीं 

विषय - इतिहास 

पाठ - 1 

क्या, कब, कहाँ और कैसे 

1. निम्नलिखित का सुमेल करो 

1. नर्मदा घाटी 

 पहला बड़ा राज्य      

2. मगध 

 आखेट तथा संग्रहण 

3. गारो पहाड़ियाँ

 लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर 

4. सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ

 आरम्भिक कृषि 

5. गंगा घाटी 

 प्रथम नगर 

उत्तर - 

  1. नर्मदा घाटी                                       -           आखेट तथा संग्रहण 
  2. मगध                                                         पहला बड़ा राज्य     
  3. गारो पहाड़ियाँ                                   -           आरम्भिक कृषि  
  4. सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ                प्रथम नगर 
  5. गंगा घाटी                                          -          लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर 

2. पाण्डुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ ?

उत्तर - पाण्डुलिपि तथा अभिलेख में अंतर 

 पाण्डुलिपियाँ

 अभिलेख 

पाण्डुलिपियाँ  हाथ से तैयार ताड़पत्रों अथवा हिमालय क्षेत्र में उगने वाले भूर्ज नामक पेड़ की छाल से तैयार भोजपत्र पर लिखी जाती हैं | 

ऐसे लेख जो पत्थरों अथवा धातु जैसी अपेक्षाकृत कठोर सतहों पर लिखे जाते हैं अभिलेख कहलाते हैं  |

3. रशीदा के प्रश्न को फिर से पढ़ो | इसके क्या उत्तर हो सकते है ?

उत्तर - 

  • अतीत के बारे में जानने के लिए हम पाण्डुलिपियों और अभिलेखों से जानकारी ले सकते हैं |
  • पुरातत्विदों द्वारा की गयी खोजों से जानकारी हासिल की जा सकती है |
  • प्राचीन इमारतों, खंडहरों और स्मारकों से हम अतीत के बारे में जान सकते हैं |

आओ चर्चा करें 

प्रश्न 4 - पुरातत्विदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की सूची बनाओ | इनमें से कौन सी वस्तुएँ पत्थर की बनी हो सकती हैं ?

उत्तर - पुरातत्विदों द्वारा पायी जाने वाली वस्तुएँ 

  • इमारतों के अवशेष 
  • चित्रकलाएँ 
  • मूर्तियाँ 
  • औज़ार 
  • हथियार 
  • बर्तन 
  • आभूषण
  • सिक्के 
  • जानवरों, चिड़ियों तथा मछलियों की हड्डियाँ 

पत्थर की बनी वस्तुएँ 

  • इमारतों के अवशेष 
  • मूर्तियाँ 
  • औज़ार 
  • हथियार 

प्रश्न 5. साधारण स्त्री तथा पुरुष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे ? इसके बारे में तुम क्या सोचती हो ?

उत्तर - साधारण स्त्री पुरुष अपने कार्यों का विवरण इसलिए नहीं रखते थे क्योंकि 

  • साधारण स्त्री तथा पुरुष कठोर परिश्रम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे इसलिए उनके पास अपने कार्यों का ब्यौरा रखने के लिए समय का आभाव था | 
  • यह भी सम्भव कि वे शिक्षित न हों |
  • सम्भव है कि वे गरीब हों और उत्कीर्ण करवाने का कार्य खर्चीला हो |

प्रश्न 6. कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पता चलता है ?

उत्तर - राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता 

  • राजाओं का जीवन ऐश्वर्य एवं खुशहाली भरा होता था वहीं दूसरी ओर किसानों का जीवन कठिनाइयों और कष्टों से भरा होता था किसान खेतों में कठोर परिश्रम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे |
  • सभी राजा अपने कार्यों का विवरण रखते थे वहीं किसानों के पास अपने कार्यों का कोई विवरण नहीं होता था |

प्रश्न 7. पृष्ट 1 पर शिल्पकार शब्द का पता लगाओ आज प्रचलित कम से कम पाँच भिन्न-भिन्न शिल्पों की सूची बनाओ | क्या ये शिल्पकार 

1. स्त्री 
2. पुरुष 
3. स्त्री तथा पुरुष दोनों होते हैं 

उत्तर -            

 शिल्प

 स्त्री 

 पुरुष 

 स्त्री पुरुष दोनों 

1.  हस्त शिल्प

 -

 -

 स्त्री पुरुष दोनों 

2.  भवन शिल्प

 -

 पुरुष 

 -

3.  मूर्ति शिल्प 

 -

 -

 स्त्री पुरुष दोनों 

 4. धातु शिल्प

 -

 पुरुष 

 -

 5. चरम शिल्प 

 -

 पुरुष 

 -

प्रश्न 8. अतीत में पुस्तकें किन-किन विषयों पर लिखी जाती थी ?

उत्तर - 
  • सामाजिक जीवन पर 
  • राजाओं के जीवन पर कविताएँ और नाटक 
  • धार्मिक मान्यताओं और व्यवहार पर 

Post a Comment

0 Comments