पाठ - 3, अपवाह (MCQ)

कक्षा - 9वीं 

विषय - भूगोल 

पाठ - 3 

 अपवाह (MCQ)

1. भारत में किस नदी की अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है ?

  1. गंगा 
  2. यमुना 
  3. गोदावरी 
  4. तापी 
उत्तर - गंगा

2. सभी हिमालयी नदियाँ गिरती हैं ?

  1. अरब सागर में 
  2. बंगाल की खाड़ी में 
  3. कुछ अरब सागर में कुछ बंगाल की खाड़ी में 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर - कुछ अरब सागर में कुछ बंगाल की खाड़ी में

3. निम्नलिखित में से कौन सी नदी सिंधु नदी की सहायक नदी नहीं  है ?

  1. श्योक 
  2. नूबरा  
  3. चेनाब 
  4. माही 
उत्तर - माही 

4. सिन्दु नदी की लम्बाई है ?

  1. 2900 कि० मी० 
  2. 2500 कि० मी०
  3. 2700 कि० मी०
  4. 2600  कि० मी०
उत्तर - 2,900 कि० मी०

5. निम्नलिखित में से कौन सा शहर सिंधु तथा गंगा नदी तंत्रों के बीच जल विभाजक पर स्थित है ?

  1. अम्बाला 
  2. चंडीगढ़ 
  3. देवप्रयाग 
  4. लद्दाख 
उत्तर - अम्बाला 

6. ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है ?

  1. जमुना 
  2. सांगपो 
  3. लोहित 
  4. दिबांग
उत्तर - सांगपो 

7. नामचा बारवा शिखर के पास पहुँचकर ब्रह्मपुत्र नदी किस अंग्रेजी अक्षर जैसा मोड़ बनाकर बहती है ?

  1. अंग्रेजी के अक्षर V 
  2. अंग्रेजी के अक्षर U   
  3. अंग्रेजी के अक्षर S 
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर - अंग्रेजी के अक्षर U   

8. निम्नलिखित में से कौन सी नदी धुआँधार प्रपात का निर्माण करती है ?

  1. तापी 
  2. कृष्णा 
  3. नर्मदा 
  4. गोदावरी 
उत्तर - नर्मदा 

9. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ?

  1. महानदी 
  2. कृष्णा 
  3. कावेरी 
  4. गोदावरी 
उत्तर - गोदावरी 

10. निम्नलिखित में से कौन सी नदी को दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है ?

  1. कृष्णा 
  2. नर्मदा 
  3. गोदावरी 
  4. तापी 
उत्तर - गोदावरी 

11. जब धाराएँ उस स्थान के भूस्थल की ढाल के अनुसार बहती हैं तब कौन सा प्रतिरूप बनता है ?

  1. द्रुमाकृतिक अपवाह 
  2. जालीनुमा अपवाह 
  3. आयताकार अपवाह 
  4. अरीय अपवाह 
उत्तर - द्रुमाकृतिक अपवाह 

12. जब केंद्रीय शिखर या गुंबद जैसी संरचना धाराएं विभिन्न दिशाओं में प्रवाहित होती हैं तब कौन सा अपवाह प्रतिरूप बनता है ?

  1. जालीनुमा अपवाह 
  2. अरीय अपवाह 
  3. द्रुमकृतिक अपवाह 
  4. आयताकार अपवाह 
उत्तर - अरीय अपवाह

13. नर्मदा नदी का उद्गम ------ राज्य से होता है ?

  1. छत्तीसगढ़ 
  2. महाराष्ट्र 
  3. मध्य प्रदेश 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर - मध्य प्रदेश 

14. गंगा नदी की दाहिने किनारे की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ?

  1. भागीरथी 
  2. अलकनंदा 
  3. चंबल 
  4. यमुना 
उत्तर - यमुना 

15. निम्नलिखित में से कौन सी झील लवण झील है ?

  1. डल झील 
  2. भीम ताल 
  3. सांभर झील 
  4. नैनीताल झील 
उत्तर - सांभर झील 


Post a Comment

0 Comments