पाठ - 3, आरंभिक नगर

 कक्षा - 6वीं 

विषय - इतिहास 

पाठ - 3 

आरंभिक नगर 

प्रश्न 1. पुरात्तवविदों को कैसे ज्ञात हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपड़े का उपयोग होता था 

उत्तर - हड़प्पा सभ्यता से मिले निम्नलिखित प्रमाण यह दर्शाते हैं कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपड़े का उपयोग होता था :

  • हड़प्पा स्थल मोहनजोदड़ो से कपड़े के टुकड़ों के अवशेष चाँदी के एक फूलदान के ढक्कन तथा कुछ अन्य ताँबे की वस्तुओं से चिपके मिले हैं | 
  • पक्की मिट्टी तथा फ़ेयॅन्स से बनी तकलियाँ ये दर्शाती हैं कि उस समय हड़प्पा सभ्यता में सूत की कताई की जाती थी | 
  • मेहरगढ़ में कपास की खेती होती थी | 

 प्रश्न 2. निम्नलिखित का सुमेल करो :

1. तांबा

गुजरात 

2. सोना

अफ़गानिस्तान 

3. टिन

राजस्थान 

4. बहुमूल्य पत्थर

कर्नाटक 

उत्तर - 

1. तांबा

राजस्थान

2. सोना

कर्नाटक 

3. टिन

अफ़गानिस्तान 

4. बहुमूल्य पत्थर

गुजरात 

प्रश्न 3. हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हल क्यों महत्वपूर्ण थे ?

उत्तर - हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हलइसलिए महत्वपूर्ण थे क्योंकि :

  • धातुओं का प्रयोग आभूषण, औजार, हथियार और बर्तन बनाने के लिए करते थे 
  • लिपि का प्रयोग से आदेश जारी करने और व्यापार सहायता मिलती थी | 
  • पहिये का प्रयोग सामान ढोने वाली गाड़ियों में, मिटटी के बर्तन बनाने के लिए किया जाता था | 
  • हल खेत की जुताई करने के काम आता था | 

आओ चर्चा करें 

1. इस अध्याय में पकी मिट्टी (टेराकोटा)से बने सभी खिलौनों की सूची बनाओ | इनमें से कौन-से खिलौने बच्चों के ज्यादा पसंद आए होंगे ?

उत्तर - इस अध्याय में हमें पक्की मिट्टी के निम्नलिखित खिलौनों का विवरण दिया गया है :

  • पशु 
  • बैलगाड़ी 
  • हल 

इनमे से पशुओं के खिलौने बच्चों को ज्यादा पसंद आए होंगे क्योंकि अलग-अलग तरह की पशुओं की आकृतियों ने बच्चों को ज्यादा आकर्षित किया होगा |

2. हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची बनाओ | आज इनमें से तुम क्या-क्या खाते हो ?निशान लगाकर बताओ | 

उत्तर - 

हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची 

 भोजन सामग्री जिसे हम आज खाते हैं 

गेहूँ

हाँ 

जौ

हाँ 

दालें

हाँ 

मटर,

हाँ 

धान

हाँ 

तिल

हाँ 

सरसों 

हाँ 

बेर

हाँ 

मछली

हाँ 

3. हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से भिन्न था, जिनके बारे में तुमने पिछले अध्याय में पढ़ा है ? अपने उत्तर में इसका कारण बताओ | 

 उत्तर - हड़प्पा सभ्यता नगरीय सभ्यता रही है हड़प्पा सभ्यता के किसान और पशुपालक अपने उपभोग के लिए तो अनाज का उत्पादन करते ही थे साथ ही साथ नगर में रहने वाले लोगों के लिए भी अनाज उपजाते थे | वहीं दूसरी ओर वे किसान और पशुपालक जिनका जिक्र पिछले अध्याय में किया गया है वे केवल अपने उपभोग के लिए अनाज का उत्पादन करते थे बाकि अनाज को भविष्य के लिए संग्रहित करते थे | 

आओ करके देखें 

1. अपने गाँवों या शहर की तीन महत्वपूर्ण इमारतों का ब्यौरा दो | क्या वे बस्ती के महत्वपूर्ण इलाके में बनीं हैं | इन इमारतों का उपयोग किसलिए किया जाता है ?

उत्तर - छात्र स्वयं करें 

2. तुम्हारे इलाके में क्या कोई पुरानी इमारत है ? यह पता करो कि वह कितनी पुरानी है और उनकी देखभाल कौन करता है | 

उत्तर - हमारे इलाके में बहुत प्राचीन मंदिर है | यह मंदिर लगभग 300 साल पुराना है इस मंदिर की देखभाल गाँव के लोगों द्वारा गठित कमेटी द्वारा की जाती है | 

Post a Comment

0 Comments