पाठ - 2, आखेट- खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक

कक्षा 6वीं 

विषय - इतिहास 

पाठ - 2 

आखेट- खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक 

1. इन वाक्यों को पूरा करो 

1. आखेटक-खाद्य संग्राहक गुफाओं में इसलिए रहते थे क्योंकि ------------- |
 उत्तर - गुफाएँ उन्हें वर्षा और गर्मी से सुरक्षा देती थी 
2. घास वाले मैदानों का विकास ---------------- साल पहले हुआ | 
उत्तर - 12000

2. खेती करने वाले लोग एक ही स्थान पर लम्बे समय तक क्यों रहते थे ?

उत्तर - खेती करने वाले लोग एक ही स्थान पर लम्बे समय तक इसलिए रहते थे क्योंकि भूमि को फसल के लिए तैयार करने में समय लगता था | फसल को विकसित होने में भी समय लगता है जैसे कि कुछ दिन या महीने, साथ ही साथ फसल को बोने, सिंचाई करने, खरपतवार हटाने, जानवरों और चिड़ियों से उनकी सुरक्षा करने, फसल की कटाई करने तक लंबी अवधि की आवश्यकता होती थी | 

3. पुरातत्वविद ऐसा क्यों मानते हैं कि मेहरगढ़ के लोग पहले केवल शिकारी थे, और बाद में उनके लिए पशुपालन ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया ? 

उत्तर - मेहरगढ़ में खुदाई के पहले स्तरों में जंगली जानवरों जैसे कि हिरण तथा जंगली सुअर की हड्डियों के साक्ष्य मिले हैं | बाद वाले स्तरों में बकरियों की हड्डियों के साक्ष्य मिले हैं | मेहरगढ़ से प्राप्त ये साक्ष्य यह दर्शाते हैं कि मेहरगढ़ के लोग पहले केवल शिकारी थे और बाद में उनके लिए पशुपालन ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया | 

आओ चर्चा करें 

4. आखेटक-खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों घूमते थे ? उनकी यात्रा और हमारी आज की यात्रा के कारणों में क्या समानताएँ या क्या भिन्नताएँ हैं ?

उत्तर - आखेटक-खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर इसलिए घूमते थे क्योंकि

  • यदि आखेटक-खाद्य संग्राहक एक ही स्थान पर ज्यादा दिनों तक रहते तो आस-पास के पौधों, फलों और जानवरों  को खाकर समाप्त कर देते थे इसलिए और भोजन की तलाश में उन्हें दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था | 
  • अपना शिकार ढूंढ़ने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था |
  • मौसम के अनुसार फलने वाले पेड़ पौधों में फल-फूल की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था | 
  • पानी के बिना जीवित रहना संभव नहीं है इसलिए पानी की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था |  

यात्रा में भिन्नताएँ और समानताएँ 

  • आखेटक-खाद्य संग्राहक यात्रा भोजन की तलाश में करते थे जबकि आज के समय में हम यात्रा 
  • नौकरी की तलाश में करते हैं 
  • अपने परिवारजनों और मित्रों से मिलने के लिए 
  • छुट्टिओं में समय व्यतीत करने के लिए 
  • दफ्तर जाने के लिए  

5. आखेट-खाद्य संग्राहक आग का उपयोग किन-किन चीजों के लिए करते थे ? क्या तुम आज आग का उपयोग इनमें से किसी चीज़ के लिए करोगे !

उत्तर - आखेटक-खाद्य संग्राहक आग का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए थे

  • प्रकाश के लिए 
  • मांस को भूनने के लिए 
  • जानवरों को दूर भगाने के लिए  

आज के समय में भी हम आग का उपयोग मांस को भूनने तथा प्रकाश के लिए करते हैं |

6. कृषक-पशुपालकों का जीवन आखेट-खाद्य संग्राहकों के जीवन से कितना भिन्न था, तीन अंतर बताओ | 

उत्तर - कृषक पशुपालकों का जीवन आखेटक-खाद्य संग्राहकों से निम्नलिखित तरीकों में भिन्न था 
  • आखेटक-खाद्य संग्राहक भोजन की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते थे वहीं कृषक-पशुपालक खेती करके अपना गुजारा करते थे |
  • आखेटक खाद्य- संग्राहक भोजन के लिए पशुओं का शिकार करते थे वहीं कृषक पशुपालक पशुओं को पालते थे |
  • आखेटक-खाद्य संग्राहक गुफाओं में रहते थे वहीं कृषक पशुपालकों ने रहने के लिए घरों का निर्माण कर लिया था | 

7. ऐसे दो काम लिखो जिन्हें आज महिलाएँ और पुरुष दोनों करते हैं | दो ऐसे काम बताओ जिन्हें सिर्फ महिलाएँ ही करती हैं दो वे जिन्हें सिर्फ पुरुष ही करते हैं | अपनी सूची की अपने दो साथिओं की सूचियों से तुलना करो | क्या तुम्हें इनमें कोई समानता  या भेद दिखाई दे रहा है ?
उत्तर - छात्र स्वयं करें 

8. तुम जिन अनाजों को खाते हो उनकी एक सूची बनाओ | इन अनाजों क्या तुम स्वयं उगाते हो ? अगर हाँ, तो एक तालिका बनाकर उनकी खेती की विभिन्न अवस्थाओं को दिखाओ | अगर नहीं, तो एक तालिका बनाकर दिखाओ कि ये अनाज किसान से लेकर तुम्हारे पास तक कैसे पहुँचे | 
उत्तर -
  • गेहूँ 
  • जौ 
  • बाजरा
  • मक्का 
  • चावल  
इन अनाजों को हम स्वयं नहीं उगाते | किसान खेतों से अनाज को अनाज मंडियों में बेचता है उसके बाद ये अनाज दुकानों पर जाता है दुकानों से हमारे द्वारा अनाज खरीदा जाता है | इस तरह से अनाज किसानों से हम तक पहुँचता है |   

Post a Comment

0 Comments