पाठ - 2, भारत का भौतिक स्वरूप (MCQ)

कक्षा - 9वीं 

विषय - भूगोल 

पाठ - 2

भारत का भौतिक स्वरूप (MCQ)

 1. जब प्लेटें एक दूसरे के करीब आती हैं तब निम्न में से किस प्लेट सीमा का निर्माण करती हैं ?

  1. अपसारित परिसीमा 
  2. अभिसारित परिसीमा 
  3. रूपांतर परिसीमा 
  4. उपरोक्त सभी 

2. भारत का कौन सा भूभाग गोंडवाना भूमि का हिस्सा था ?

  1. उत्तरी मैदान 
  2. हिमालय पर्वत शृंखला 
  3. प्रायद्वीपीय भाग  
  4. द्वीप समूह 

3. विश्व के अधिकतर ज्वालामुखी एवं भूकंप संभावी क्षेत्र -------------- पर स्थित हैं ?

  1. प्लेट के किनारों पर 
  2. प्लेट के मध्य में 
  3. समुद्र तल 
  4. इनमें से कोई नहीं 

4. भारत को कितने भौगोलिक भागों में बाँटा गया है ?

5. गोंडवाना और अंगारा भूमि किस महाद्वीप के भाग हैं ?

  1. पैंजिया 
  2. एशिया 
  3. ऑस्ट्रेलिया 
  4. यूरेशिया 

6. भूगर्भीय तौर पर कौन सा पठार पृथ्वी की सतह का प्राचीनतम भाग है 

  1. प्रायद्वीपीय पठार
  2. छोटा नागपुर पठार 
  3. कार्बी एंगलौंग पठार  
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 

7. हिमालय पर्वत शृंखला पश्चिम पूर्व दिशा में --------------- तक फैली है ?

  1. काली नदी से लेकर तीस्ता नदी 
  2. सिंधु नदी से लेकर काली नदी 
  3. सिंधु नदी से लेकर तीस्ता नदी 
  4. सिन्दु नदी से लेकर ब्रह्मपुत्र नदी 

8. हिमालय पर्वत शृंखला का उत्तर से दक्षिण विभाजन क्रम इस प्रकार है 

  1. हिमाचल हिमालय, हिमाद्रि, शिवालिक 
  2. हिमाद्रि, शिवालिक, हिमाचल हिमालय 
  3. हिमाद्रि, हिमाचल हिमालय, शिवालिक 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 

9. दून से आप क्या समझते हैं ? 

  1. हिमाद्रि तथा हिमाचल हिमालय के बीच स्थित लंबवत घाटी 
  2. हिमालय में स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी नगर का नाम 
  3. हिमालय में स्थित पर्वत शृंखला 
  4. निम्न हिमालय तथा शिवालिक के बीच स्थित लंबवत घाटी 

10. हिमालय पर्वत शृंखला का पश्चिम से पूर्व विभाजन क्रम इस प्रकार है 

  1. कुमाऊँ  हिमालय, पंजाब हिमालय, नेपाल हिमालय, असम हिमालय 
  2. पंजाब हिमालय, कुमाऊँ हिमालय, नेपाल हिमालय, असम हिमालय 
  3. पंजाब हिमालय, कुमाऊँ हिमालय, असम हिमालय, नेपाल हिमालय 
  4. पंजाब हिमालय, नेपाल हिमालय, कुमाऊँ हिमालय, असम हिमालय 

11. कौन सी नदी हिमालय की सबसे पूर्वी सीमा बनाती है ?

  1. सिंधु नदी 
  2. दिहांग नदी 
  3. ब्रह्मपुत्र नदी 
  4. दिबांग नदी 

12. उत्तरी मैदान ---------- मृदा से बना है ?

  1. काली मृदा 
  2. बलुई मृदा 
  3. जलोढ़ मृदा 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 

13. आकृति भिन्नता के आधार पर उत्तरी मैदान को कितने भागों में बाँटा गया है ?

  1. चार 
  2. तीन 
  3. पाँच 
  4. दो 

14. हिमालय से निकलने वाली नदियाँ किस क्षेत्र में विलुप्त हो जाती हैं ? 

  1. तराई 
  2. खादर 
  3. बांगर 
  4. भाबर 

15. दोआब का अर्थ है 

  1. दून घाटी 
  2. दो नदियों के बीच का क्षेत्र 
  3. उत्तरी मैदान का भाग
  4. प्रायद्वीपीय पठार में स्थित ऊँची पहाड़ी का नाम 

16. पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी निम्नलिखित में से कौन सी है ?
  1. अनाई मुडी 
  2. डोडा बेटा 
  3. महेंद्रगिरी
  4. अरावली 
17. पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तर से दक्षिण की ओर ------------ होती जाती है ? 
  1. बढ़ती जाती है 
  2. घटती जाती है 
  3. एक समान रहती है 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 
18. अरावली की पहाड़ियों के विषय में कौन सा कथन सत्य है ?
  1. अरावली की पहाड़ियाँ प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित हैं 
  2. ये पहाड़ियाँ बहुत कम अपरदित हैं 
  3. ये महाराष्ट्र से लेकर कन्याकुमारी तक उत्तर से दक्षिण दिशा में फैली हुई हैं    
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 
19. लूनी नदी किस क्षेत्र में बहती है 
  1. प्रायद्वीपीय पठार में 
  2. हिमाचल हिमालय में 
  3. मरुस्थल में 
  4. उत्तरी मैदान में 
20. पश्चिमी तट का विस्तार है 
  1. पश्चिमी घाट तथा अरब सागर के बीच 
  2. पूर्वी घाट तथा अरब सागर के बीच 
  3. पश्चिमी घाट तथा पूर्वी घाट के बीच 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 
21. कौन सा द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है ? 
  1. कावारत्ती द्वीप 
  2. पिटली द्वीप 
  3. लकादीव द्वीप 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 
22. भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी किस द्वीप पर पाया जाता है ?
  1. पिटली द्वीप 
  2. कावारत्ती द्वीप
  3. लक्षद्वीप 
  4. अंडमान और निकोबार  


Post a Comment

0 Comments